Padha Hua Yaad Kaise Rakhe? – याद करने का सबसे आसान तरीका हिंदी में!
अधिकतर लोग कहते हैं कि वह पढ़ते तो हैं लेकिन बहुत समय लग जाता है याद करने में। और वह यही सोचते हैं कि वे अपनी पढ़ाई को कैसे याद रख सकें कई विद्यार्थी मेहनत तो करते हैं लेकिन रिजल्ट वह नहीं आता जो वह चाहते हैं।तब ज्यादा दुख होता है आप मेहनत कर ही रहे हैं तो क्यों नहीं वह स्मार्ट तरीके से की जाए।जिससे हम काफी लंबे समय तक उस कांसेप्ट को याद रख सके आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।
1. दूसरों को पढ़ाये-
आपने कई बार सोचा होगा कि एक अध्यापक को इतना सब कुछ कैसे याद रह जाता है। इसका जवाब यही है कि उसने भी कभी वह पढ़ाई की है और अब वह बार-बार दूसरों को पढ़ाता है।जिसके कारण उसे सब याद हो गया है आप भी यह अपना सकते हैं कि जब कुछ भी पढ़े तो आप उसे दूसरों को सुनाइए वह कोई भी हो सकता है आपका दोस्त आपकी बहन भाई या कोई भी फैमिली मेंबर। इससे आपका दिमाग बार-बार उसी चीज पर पकड़ बनाएगा
और वह कांसेप्ट हमारी लोंग टर्म मेमोरी में चला जाएगा यह तरीका काफी प्रभावी है।
2.पॉइंट को अंडरलाइन करें-
आप पढ़ रहे हो तो एक पेन से महत्वपूर्ण शब्दों का वाक्यों को अंडरलाइन करते जाइए। यह चीज आपने कई बार देखी होगी कि कई लोग पॉइंट को अंडरलाइन या हाईलाइट करते हैं।आज के समय में कई प्रकाशन जानबूझकर महत्वपूर्ण शब्दों को हाईलाइट करते हैं।इसके पीछे का कारण यह है कि व्यक्ति का दिमाग अलग चीज को जल्दी से नोटिस करता है। और उसे याद रखने की कोशिश करता है इसलिए आप यदि वाक्य को अंडरलाइन करेंगे। और जब भी आप उस पेज पर जाएंगे तो आपका दिमाग उसे जरूर नोटिस करेगा।
3.एक बार में एक ही सब्जेक्ट पढ़े-
यह समस्या लगभग सभी को होती है।एक विषय पढ़ने लगेंगे तब उसे दूसरी विषय का ध्यान बार बार आता है कि उस विषय का अभी सब कुछ बाकी रह गया है जैसे ख्याल आना बहुत ही स्वभाविक है। इसका समाधान यही है कि आप पहले रिलैक्स हो जाए फिर आप एक टाइम सेट करें जैसे एक घंटा या दो घंटा और उस टाइम में आपको सिर्फ वही एक विषय ही पढ़नी है।इसके साथ ही सामने अन्य विषय की कोई भी बुक ना रखें जिससे आपका ध्यान दूसरी विषयों की ओर नहीं जाएगा। इसलिए एक टाइम को सिर्फ एक ही विषय को देना है।
4.Quiz based study-
लगभग हम लगभग सभी एक ही चैप्टर को बार बार पढ़ते हैं। लेकिन फिर भी वह याद नहीं होती है यहां आपको दो से ज्यादा बार पढ़ना नहीं है। अब जो भी आप पढ़ रहे हैं उससे संबंधित सवालों को हल करें। ऐसे सवाल आप कहीं से भी ले सकते हैं। चाहे आप उन्हें चैप्टर के अंत से ले सकते हैं, मॉक टेस्ट से ले सकते हैं, पिछले सालों के पेपर से ले सकते हैं या आप खुद भी उन सवालों को बना सकते हैं। और फिर आप उन सवालों को हल करने की कोशिश करें या आप पहले कांसेप्ट पढ़ने से पहले आप उन सवालों को एक बार पढ़ ले। जिससे आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। और जब भी हमे किसी चीज की उत्सुकता बनी रहती है तब हम उस चीज से संबंधित कई बातें लंबे समय तक याद रखते हैं। यह तरीका काफी हद तक प्रभावी होता है।
5. ब्रेन को एक्टिव करें-
इसका मतलब यह नहीं है कि आपका ब्रेन बंद है। बल्कि यह है कि आप उसे अपनी पूरी क्षमता के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके किसी फ्रेंड ने वही टॉपिक पहले से पढ़ा है तो आप उसका ओवरव्यू ले सकते हैं। जैसे उस चैप्टर या टॉपिक में क्या है।आप उस टॉपिक से संबंधित चीजे इंटरनेट पर पहले खोज लो इससे आपको प्रश्न बनाने में आसानी होगी। इसके साथ पिछले साल के क्वेश्चन पेपर में केवल इसी टॉपिक के प्रश्न देखें इस तरह आपको उस टॉपिक के प्रति इंटरेस्ट जागेगा और आप इस सीखने के खेल में आगे रहेंगे।
6. इमैजिनेशन बनाएं-
आपने यह चीज नोटिस की होगी कि आप किसी प्रकार की मूवी या वीडियो आसानी से याद रख लेते हैं लेकिन पढ़े हुए अक्सर याद नहीं रख पाते। हम बहुत से कांसेप्ट को इमेजिन ही नहीं करते हैं जिसकी वजह से हमारी मेमोरी में स्ट्रांग प्रभाव बन ही नहीं पाता है। यह एक तरह की स्किल है इसे आपको अपने जीवन में लाना होगा। जैसे आपको कोई लाइन या कांसेप्ट याद रखना है तो उसे संबंधित कहानी बना लीजिए फिर कभी भी यदि वह आपको आप लाइन या कांसेप्ट आपके सामने आए तब आप तुरंत उस कहानी से सब कुछ याद कर लेंगे।
7.नोट्स को रिकॉर्ड करें-
समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है जब हम उस एक टोपीक को रिवीजन के लिए समय नहीं दे पाते हैं। इसलिए आप पहले शॉर्ट् नोट्स बनाएं और महत्वपूर्ण बातों की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ले।फिर आप कोई दूसरा काम करते हुए भी उसे सुन सकते हैं। जैसे आपको कुछ ही समय में गाने के बोल याद हो जाते है वैसे ही यह भी काम करेगा। आप आसानी से एक टॉपिक को इससे कवर कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन नोट्स की photos को अपने मोबाइल में रख सकते हैं। जिससे आपके आपको वह नोट्स केरी भी नहीं करने होंगे।
यह कुछ ऐसे टिप्स है जिनकी मदद से आप पढ़े हुए कॉन्सेप्ट को काफी आसानी से याद रख सकते है।उमीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। आप अपने कोई भी सवाल कमेंट कर सकते है।
0 Comments